जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक प्रदर्शनी जोहार हाट का आठवां संस्करण 16 अगस्त से शुरू हो रहा है। कदमा के प्रकृति विहार में आयोजित प्रदर्शनी में झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दादर एवं नगर हवेली के 9 से अधिक जनजातियों के उद्यमी भाग लेंगे।
इस महीने प्रदर्शनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता की भावना का जश्न मनाया जाएगा। इसमें लाख की चूड़ियां, डोकरा शिल्प, विभिन्न घास और पत्तियों से बने सूखे फूलों के शिल्प, वारली रूपांकनों के साथ लकड़ी के शिल्प, कपास और टसर वस्त्र, जनजातीय उपचार उत्पाद और स्वादिष्ट जनजातीय व्यंजन शामिल होंगे।
जोहार हाट की संकल्पना हर महीने एक सप्ताहिक प्रदर्शनी के माध्यम से भारत भर में जनजातियों की कला, शिल्प, व्यंजन और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित स्थान बनाने के लिए की गई थी। जोहार हाट का पहला संस्करण इसी साल जनवरी में आयोजित किया गया था।
स्टालों की सूची | ||||
No. | Organization Name | Tribe | State | Craft/Food/Healers |
1 | Nilgiri Lacquer Producer Group | Bathudi | Odisha | Lack Bangles and Terracotta |
2 | Bhawani Terracotta and Pottery | Mahali | Odisha | Terracotta and bamboo craft |
3 | Jai Maa Durga Swayam Sahayata Samuh | Muriya | Chhattisgarh | Dokra |
4 | Anupama Tribal Handicraft | Oraon | Jharkhand | Dry flower and Grass Craft |
5 | Sankalp Foundation Tribal Art Shop | Kokna and Warli | Dadra and Nagar Haveli | Wood Craft and Warli Paintings |
6 | Kiran Self Employment Centre, Kiriburu | Munda, Ho | Jharkhand | Cotton and Tussar Textile |
7 | Jaher Aayo Sohod Samiti & Sagun Mahila Samiti | Santhal | Jharkhand | Jharkhand Cuisine |
8 | National Tribal Traditional Healers Association of India | Santhal | Jharkhand | Tribal Healers |
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।