
रांची। झारखंड सरकार ने आईपीएस (IPS) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसका आदेश गृह विभाग के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने जारी किया है।
आदेश के मुताबिक पुलिस उप-महानिरीक्षक सुनील भाष्कर को अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) का प्रभार सौंपा गया है। वह 2007 बैच के आईपीएस हैं।
झा०स०पु०-01 के समादेष्टा वाईएस रमेश (अतिरिक्त प्रभार- समादेष्टा, एस०डी०आर०एफ०) अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) के प्रभार में रहेंगे। वह 2010 बैच के आईपीएस हैं।