Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी चरम पर है। कई जिलों में लू चल रही है। केरल में मॉनसून दस्तक दे चुका है। अब झारखंड में इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। यहां मॉनसून के दस्तक देने की तारीख रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 14 जून को बताई।
आनंद के मुताबिक इस बीच राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात जारी रहेगा। कई जिलों में लू भी चलती रहेगी। अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
15 से 17 जून तक यहां बारिश संभव
राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा में देखने को मिलेगा।
इस दौरान दस्तक देगा मॉनसून
केंद्र प्रमुख के अनुसार 18 जून से बारिश में तेजी आएगी। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 18 से 21 जून के बीच पूर्वी भारत में मॉनसून के बढ़ने की अनुकूल स्थिति बन रही है।
यहां चलेगी लू
मौसम केंद्र के अनुसार 15 और 17 जून को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में लू चलने की आशंका है। इसका असर गिरिडीह, देवघर, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा जिले में पड़ेगा।
केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्य के दक्षिणी भागों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसका प्रभाव सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा।
यहां के लिए अलर्ट जारी
15 से 17 जून तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
18 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।