- जनोपयोगी कार्यक्रमों को लेकर दिया गया पुरस्कार
रांची। जेसीआई रांची यूथ ने मिड ईयर कांफ्रेंस में 25 अवार्ड जीते। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आयोजित इस कांफ्रेंस में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष समेत विभिन्न पोर्टफोलियो में शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्था को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष कुशा जालान ने बताया कि लखीमपुर खीरी में जेसीआई इंडिया के जोन 3 का मिड ईयर कांफ्रेंस हुआ। यहां संस्था को 25 अवार्ड मिले। संस्था के सदस्यों ने सुहानी मिड ईयर कांफ्रेंस के कंक्योरेंट प्रोग्राम में भी पुरस्कार जीते।
संस्था को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, स्टार लोकल आर्गनाइजेशन, जोन इवेंट्स आयोजित करने, नीड ब्लड कॉल जेसी के तहत रक्तदान शिविर आयोजित करने, 100% एफिशिएंसी, पीआर मार्केटिंग और प्रोग्राम एरिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ एलएमसी कंट्रीब्यूटर का अवार्ड दिया गया।
संस्था की ओर से कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष कुशा जालान, वीपी प्रोग्राम नितिन सिंह, ट्रेजरर ऋचा जालान, डायरेक्टर प्रोग्राम उत्तम ओझा आदि शामिल रहे।