लोहरदगा। झारखंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के अधीन संचालित रांची के बरियातु स्थित सरकारी फार्मेसी संस्थान ने डी फार्मा डिप्लोमा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें लोहरदगा के कैरो प्रखंड के हनहट गांव निवासी प्रदुमन सिंह की पुत्री कंचन सिंह ने कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जारी रिजल्ट में कंचन ने प्रथम श्रेणी में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। कंचन सिंह ने 78 प्रतिशत अंक हासिल किया। कंचन सिंह ने डीएवी लोहरदगा से बोर्ड एवं इंटर की पढ़ाई की है। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ जिले के लोग भी खुश हैं।
