
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी फिर से कहर बरपाने लगी है। इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। राज्य के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।
रांची मौसम केंद्र की मानें तो इसके बाद अगले 2 से 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आज यानी 15 मई को आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।
रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्य में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह तापमान पलामू और डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। जमशेदपुर का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।
ये है जिलों का तापमान
