नई दिल्ली। टैली सोल्युशन्स ने ‘एमएसएमई ऑनर्स’ के तीसरे संस्करण की घोषणा की है। एमएसएमई ऑनर्स के तहत कंपनी हर साल ऐसे बिज़नसेज़ और उद्यमियों को पहचान कर उन्हें सम्मानित करती है, जिन्होंने देश के आर्थिक विकास में योगदान दिया हो। एमएसएमई द्वारा सर्वश्रेष्ठ तरीकों को अपनाकर बिजनसेज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए उन्हें ये सम्मान दिए जाते हैं।
इसमें वे सभी बिजनसेस हिस्सा ले सकते हैं, जिनका टर्नओवर 250 करोड़ से कम हो और जिनके पास वैद्य जीएसटी नंबर हो। नामांकन 10 मई, 2023 तक किए जा सकते हैं। बिज़नसेज़ https://tallysolutions.com/msme-honours/ पर जाकर अपना नामांकन भर सकते हैं।
एमएसएमई ऑनर्स के दूसरे संस्करण के लिए देश के 1487 शहरों एवं नगरों से 2000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इंटरनेशनल एमएसएमई डे के मौके पर 27 जून, 2022 को 98 बिजनसेज़ को सम्मानित किया गया था।
इस साल भारत के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब गणराज्य, बांग्लादेश, नेपाल, इंडोनेशिया और अफ्रीका से भी उत्कृष्ट बिजनसेज़ को सम्मानित किया जाएगा।
टैली सोल्युशन्स की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मिस जयति सिंह ने कहा, ‘स्टार्ट-अप्स, पारम्परिक बिज़नसेज़ आदि को सम्मान मिलना ही चाहिए, क्योंकि वे न सिर्फ अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देते हैं, बल्कि इनोवेशन एवं विकास की प्रेरक कहानियां भी प्रस्तुत करते हैं। एमएसएमई ऑनर्स का तीसरा संस्करण में ऐसे ही उद्यमियों की सफलता की कहानी को रोशनी में लाएगा।’
एमएसएमई ऑनर्स के तहत बिजनसेज़ को 5 श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
वंडर वुमेन : ये पुरस्कार उन महिला उद्यमियों को दिए जाएंगे, जो अपने सपने पूरे करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही हैं। बिज़नेस का नया आयाम दिया है।
बिज़नेस मास्ट्रो : ये पुरस्कार कारोबार जगत के उन दिग्गजों को दिए जाएंगे, जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। निरंतर विकसित हो रहे हैं।
न्यू जैन आइकन : ये पुरस्कार उन स्टार्ट-अप्स को दिए जाएंगे, जिन्होंने बाजार में मौजूद खामियों को पहचाना और इनके लिए आधुनिक समाधान लेकर आए।
टेक ट्रांसफॉर्मर : इस श्रेणी के तहत उन बिज़नसेज़ को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।
चैम्पियन ऑफ कॉज : ये पुरस्कार उन बिज़नसेज़ को दिए जाएंगे, जिन्होंने अपने प्रयासों से विश्वस्तरीय कल्याण में योगदान दिया हो।


