कर्मचारी संघ ने सहकारी बैंक के चेयरमैन और निदेशक मंडल के सदस्यों को किया सम्मानित, सौंपा मांग पत्र

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने नवनिर्वाचित चेयरमैन और निदेशक मंडल के सदस्यों को रांची के शहीद चौक स्थित मुख्यालय में सम्मानित किया। पांच सूत्री ज्ञापन भी बैंक के चेयरमेन श्रीमती विभा सिंह को सौंपा। इस दौरान बैंक के सीईओ डॉ मनोज कुमार भी मौजूद थे।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना ने कहा कि लंबे समय से बोर्ड का गठन नहीं हो सका था। कर्मचारियों की लंबित मांगें भी काफी समय से अटकी हुई है। उम्मीद है जल्द ही कर्मचारी और बैंक के हित में कार्य होगा।

संघ के महासचिव चन्दन कुमार प्रसाद ने कहा कि बोर्ड का गठन होने पर बैंक के कर्मचारी काफी आशान्वित हैं। आने वाले समय में हमारी मांगें पूरी होगी। बैंक विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मौके पर संघ के उपाध्यक्ष अमृता महतो, कोषाध्यक्ष निखिल बंका, कार्यकारणी सदस्य मुकेश कुमार, राजीव रंजन, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, के रमेश राव, तिलकदेव कुमार, मुकेश साव, रीता कुमारी एवं अन्य भी मौजूद थे।

ये हैं मांगें

▪ ग्रेड-पे में बढ़ोतरी।

▪ कर्मचारियों का मेडिकल इंश्‍यारेंस।

▪ कर्मचारियों को प्रमोशन।

▪ रिक्त पदों पर बहाली।

▪ पुरानी पेंशन लागू की जाए।