Rahul_Gandhi

अयोध्या के इस संत ने राहुल गांधी को क्या दिया प्रस्ताव, जिससे भाजपा भी हैरान

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता और उनके सरकारी आवास को खाली कराने के मुद्दे पर इन दिनों देश की राजनीति गरमाई हुई है। इसको लेकर कांग्रेस ने अपने नेता के पक्ष में अभियान चलाया है, जिसमें यह कहा गया कि, ‘मेरा घर राहुल का घर’। पूरे देश के कांग्रेसी नेता अपने घर पर इस कैंपेन का पोस्टर लगाकर राहुल गांधी को निमंत्रण दे रहे हैं।

इस पर अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या से भी राहुल गांधी को रहने का निमंत्रण मिला है। सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के संत और अखिल भारतीय संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने राहुल गांधी को खुला समर्थन दे डाला है।

उन्होंने कहा कि सूरत कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई जिसके बाद उन्हें अपना बंगला खाली करना पड़ा है। जहां तक रहने की बात है तो राहुल गांधी पूरे भारतवर्ष में कहीं भी रह सकते हैं। उनके लिए हर जगह उपलब्ध है। हनुमानगढ़ी का क्षेत्र बहुत बड़ा है। यहां पर कई संत और महंत रहते हैं। इसलिए अगर वो (राहुल गांधी) यहां अयोध्या आते हैं और रहना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

आपको बता दें कि, वर्ष 2019 में राहुल गांधी के एक चुनावी भाषण में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सूरत कोर्ट के द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई है। इसके बाद, उनको दिल्ली में मिले सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है। इसको लेकर पूरे देश में राजनीति शुरू हो गई है।