Ranchi: डीएसपी ने दहेज के लिए पत्नी को 10 दिन कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। दहेज लोभी डीएसपी ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को 10 दिन कमरे में बंद कर बुरी तरह मारा पीटा। जब इसकी लिखित शिकायत मिली, तो पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसका विवाह 11 मार्च 2026 को पुलिस उपाधीक्षक पद पर कार्यरत राम प्रवेश कुमार के साथ हुआ था।

महिला के अनुसार, शादी से पहले ही ससुराल पक्ष की ओर से वाहन, करीब 25 लाख रुपये के जेवर और शादी के खर्च की मांग की गई थी।

आरोप है कि उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये की स्कार्पियो, लगभग 22 से 25 लाख रुपये के जेवर और ससुर के खाते में 10 लाख रुपये देने सहित अन्य खर्च वहन किए। इसके बाद 11 मार्च को विवाह हुआ।

पीड़िता ने डीएसपी पर 10 दिन कमरे में बंद कर बुरी तरह मारने पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद भी पति और ससुराल के लोगों की ओर से रुपये की मांग जारी रही। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने माता-पिता से पैसे देने की बात कही।

इसके बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने पति के रिश्तेदार पर कमरे में छिपकर बैठने और आपत्तिजनक व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।

महिला के अनुसार वह बोकारो स्थित पति के क्वार्टर पहुंची, जहां सास और अन्य रिश्तेदारों की ओर से भी उसे प्रताड़ित किया गया।

आवेदन के अनुसार, सास और पति ने ननद की शादी के लिए 20 से 25 लाख रुपये की व्यवस्था करने का दबाव बनाया और रुपये नहीं देने पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। लगातार उत्पीड़न किया जाता रहा।

सदर थाना पहुंची डीएसपी की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसके साथ पति ने मारपीट की थी। एक दिन पहले भी उसके साथ दोबारा मारपीट की गई।

आरोप है कि मारपीट के बाद डीएसपी ने उसे घर में कैद कर दिया था। किसी तरह बहाना बनाकर वह वहां से निकलकर रांची पहुंची और सदर थाना में शिकायत की।

इसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *