ईरान। पेट्रोल-डीजल को लेकर कई देशों में हाहाकार मच सकता है। सऊदी अरब ने अपनी रास तानूरा तेल रिफाइनरी में परिचालन रोक दिया है।
यह दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्रों में से एक है। यह प्रतिदिन करीब 5.5 लाख बैरल तेल प्रोसेस करती है।
दरअसल, 2 मार्च 2026 को ईरान से जुड़े ड्रोन हमलों ने सऊदी अरब के रास तनूरा (Ras Tanura) तेल परिसर को निशाना बनाया। हमले के बाद Saudi Aramco ने एहतियातन रिफाइनरी बंद कर दी। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया।
कुछ ड्रोन इंटरसेप्ट (मार गिराए) किए गए, लेकिन मलबे से नुकसान और आग की खबरें आईं। यह हमला अकेला नहीं था। इसी के साथ UAE, कतर, बहरीन, ओमान और इज़राइल तक मिसाइल/ड्रोन हमले हुए हैं।
यह हमला अचानक नहीं है, बल्कि बड़े युद्ध का हिस्सा है। हाल ही में अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर बड़े हवाई हमले किए।
इन हमलों में ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में जवाबी हमले शुरू किए।
यह सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट में बड़ा युद्ध फैलने का संकेत है। युद्ध की वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगभग 10% उछाल आया।
दुनिया के करीब 20% तेल सप्लाई जिस रास्ते (Hormuz Strait) से गुजरती है, वहां संकट है। कई कंपनियों ने जहाज़ भेजना बंद कर दिया। तेल सप्लाई में भारी बाधा का खतरा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


