Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। राज्य में 7 मार्च से लगातार चार दिन बारिश होने की संभावना है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। नौ मार्च को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 5 मार्च, 2026 ने दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 7 मार्च को दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 8 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार 9 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार 10 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
यहां वज्रपात का अलर्ट
केंद्र के अनुसार 9 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


