स्‍वामी सदानंद ने 300 जरूरतमंदों को बांटा कंबल

झारखंड
Spread the love

रांची। स्वामी सदानंद महाराज ने ठंड के मद्देनजर 9 जनवरी, 2021 को पुंदाग स्थित नव निर्मित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर प्रांगण में जरूरतमंदों को कंबला बांटा। स्वामी सदानंद और रविकांत शास्त्री ने पुंदाग बस्ती, न्यू पुंदाग, मरंग सिरंग, डिबडीह बस्ती के लगभग 300 निर्धन, लाचार, असहाय विकलांग एवं वृद्ध ग्रामीण महिला और पुरुषों को कंबल दि‍या।

स्‍वामी सदानंद ने ठंड में भी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। आगे भी निर्धन, लाचार, असहाय परिवार के सदस्यों के बीच सेवा के कार्य करते रहने आदेश दिया।

स्वामी सदानंद प्रत्येक वर्ष जनवरी में रांची श्री मद् भागवत कथा करने आते हैं। ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 300 से 400 ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण करते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा निर्धन जोड़ों का विवाह, निर्धन बच्चों की पढ़ाई, गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों की आर्थिक सहायता इत्यादि‍ की जाती रहती है।

सेवा के कार्य में ट्रस्ट के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, नवल अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, सुरेश चौधरी, अमित पोद्दार, सुनील पोद्दार, सज्जन पाडिया, अनिल अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, अक्षय कुमार सिंह, नवनीत, निर्मल मुंडा, अनिल साहू, महिला समिति की शोभा जालान, प्रिया, संतोष देवी अग्रवाल, चंदा देवी अग्रवाल, प्रमिला पुरोहित, रिंकु जालान के अलावा संस्था के अन्‍य सदस्य उपस्थित थे।