धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले से बड़ी खबर आई है। सीबीआई की विशेष टीम ने डीआरएम कार्यालय में छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे कार्यालय में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम अभियंता को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ ले गई।
इसके बाद देर रात तक उनके कार्यालय और आवास पर तलाशी अभियान चलता रहा। बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई एक रेल संवेदक की शिकायत के आधार पर की गई।
जानकारी के मुताबिक संवेदक अवजीत झा ने रेलवे में इलेक्ट्रिक से जुड़े सामान की आपूर्ति और स्थापना का काम किया था। इस कार्य का कुल बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है।
संवेदक का आरोप है कि इस बिल के भुगतान के लिए वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी। बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर संवेदक ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने के बाद अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप तैयार किया।
शुक्रवार को तय योजना के तहत संवेदक जब अभियंता को घूस की रकम देने पहुंचे, तभी सीबीआई की टीम ने मौके पर छापा मार दिया। इस दौरान अभियंता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
यह कार्रवाई इतनी तेजी और नाटकीय ढंग से हुई कि कार्यालय में मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने अभियंता के कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की।
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे तक टीम दस्तावेजों की जांच करती रही। इस दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल एविडेंस और एक प्रिंटर भी जब्त किया है।
माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों की जांच से मामले से जुड़े और कई अहम सुराग मिल सकते हैं। इस पूरे ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे सीबीआई के डीएसपी विकास पाठक ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की जाएगी और आगे की जांच जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


