Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 1 मार्च,2026 का राशिफल

मेष

धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार लाभप्रद रहेंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।

वृष

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी अपने से बेबात विवाद हो सकता है। मान कम होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

मिथुन

कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है। लापरवाही नहीं करें। शत्रुभय बना रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कामों में सहूलियत रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा।

कर्क

लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। अज्ञात भय सताएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए बड़े काम मिल सकते हैं।

सिंह

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। स्वादिष्ट भोजन का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।

कन्या

अकारण विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। व्यापार ठीक चलेगा।

तुला

संतान पक्ष से स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक

शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। थकान रह सकती है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। बुरे लोगों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

धनु

बेचैनी रहेगी। थकान रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

मकर

यात्रा लाभदायक रहेगी। जल्दबाजी नहीं करें। शारीरिक कष्ट संभव है। बेवजह विवाद हो सकता है। चिंता और तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। जोखिम न लें।

कुंभ

पुरानी बकाया की वसूली की जा सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

मीन

हल्के हंसी-मजाक से बचें। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन आ सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। नए काम मिलेंगे। आलस्य से बचें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *