यूपी में मुख्यमंत्री योगी का प्रचार करने विदेश से आएंगे 500 NRI

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रचार करने 500 NRI राज्य में पहुंचने वाले हैं। इनमें से 133 NRI मुंबई से यूपी रवाना हो चुके हैं। ये सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित हैं। महाराष्ट्र BJP के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि यूपी के 9 जिलों की 54 सीटों में ये NRI चुनाव होने तक रहेंगे और वहां BJP और योगी आदित्यनाथ का प्रचार करेंगे।