Gas Cylinder Rate : रांची। ईरान युद्ध के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है। एक मार्च को भी कीमत बढ़ाई गई थी। नई कीमत 7 मार्च, 2026 से लागू हो गई है।
कमर्शियल सिलेंडर महंगा
पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 मार्च को 31 रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद मार्च, 2026 में इसकी कीमत 1925.00 रुपये हो गई थी। फिर 7 मार्च को इसकी कीमत में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इसके लिए 2039.50 रुपये देने होंगे।
घरेलू के भी दाम बढ़े
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 6 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई थी। इसके बाद इसके दाम नहीं बढ़े थे। 7 मार्च, 2026 को इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब घरेलू सिलेंडर 970.50 के लिए रुपये चुकानी होगी।
5 केजी के दाम
कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल, 2025 को बढ़ाकर 339.50 रुपये कर दी गई थी। इसके बाद से दाम नहीं बढ़ाया गया था। अब दाम बढ़ाए गए हैं। ग्राहकों को 7 मार्च, 2026 से इसके लिए 361.50 रुपये देने होंगे।
10 केजी की कीमत
पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल, 2025 को इसे बढ़ाकर 658.50 कर दी गई थी। इसकी कीमत में 7 मार्च, 2026 को इसके दाम बढ़ाए गए। अब ग्राहकों को 700.50 रुपये देने होंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


