आपत्तिजनक बयान को लेकर दायर याचिका इस वजह से नहीं सुनी सुप्रीम कोर्ट ने

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। मुस्‍लिम समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। यह पूर्व नौकरशाहों, राजनयिकों, शिक्षाविदों ओर से दायर की गई थी। इसे कोर्ट ने सुनने से इनकार कर दिया।

कई पूर्व नौकरशाहों, राजनयिकों, शिक्षाविदों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। यह देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयान के खिलाफ़ थी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया।

कोर्ट में दायर याचिका में असम, यूपी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयानों का जिक्र किया गया था। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्‍पणी करते हुए कहा कि आपने सिर्फ कुछ चुनिंदा नामों के खिलाफ याचिका दाखिल की है।

कोर्ट ने कहा कि याचिका में सबका उल्लेख होना चाहिए था। कोर्ट ने सलाह दी कि आप नई याचिका दाखिल कीजिए। इसमे सभी राजनैतिक दलों की ओर से ही रही भड़काऊ बयानबाजी को रोकने के लिए दिशानिर्देश बनाए जाने की मांग हो।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता कपिल सिब्बल पेश हुए थे। कोर्ट की टिप्‍पएी को देखते हुए उन्‍होंने कहा कि वो इस अर्जी के दिये नाम को हटाकर नई अर्जी दाखिल करेंगे। कोर्ट ने इसके लिए दो सप्‍ताह का समय दिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *