रांची। 26 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर जमशेदपुर आ रही हैं।
इस दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मंगलवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिले के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि यह राष्ट्रपति का जमशेदपुर का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 29 दिसंबर 2025 को यहां आई थीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन मार्ग से लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तक सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से हो रही हैं।
ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी तथा आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन एस.के. बेहेरा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है।
श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के इस निर्माण से इलाके का विकास होगा और यह श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा।
विशेष रूप से ट्रस्ट द्वारा संचालित आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र युवा पीढ़ी के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


