
गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के 18 विद्यालयों में 2814 का टीकाकरण किया गया। अभियान के पहले दिन 12 अप्रैल को 9 माह से 15 आयुवर्ग के बच्चों के लक्ष्य 4390 के बजाय 2814 का खसरा और रूबैला का टीकाकरण किया गया।
होली विजन इंटरनेशनल स्कूल मिर्जागंज, डिस्कवरी स्कूल, सदानंद बाल ज्ञानोदय विद्यालय मिर्जागंज, प्राथमिक विद्यालय आहरडीह, राजकीय बुनियादी विद्यालय, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल खरगडीहा सहित 18 विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चला।
मध्य विद्यालय मिर्जागंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ विष्णु कुमार सिंह, जगन्नाथडीह मुखिया रंजीत कुमार, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो गिरिडीह जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने अभियान का शुभारंभ किया।
अभिभावकों को बताया कि जमुआ प्रखंड के 432 सभी सरकारी, निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्रों में 9 माह से 15 आयुवर्ग तक नामांकित, अध्यनरत 1,01,160 बच्चों को 12 अप्रैल से 10 मई, 2023 तक अभियान के तहत खसरा और रूबैला का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नही है।
सरकारी, निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहिया को नॉडल पदाधिकारी बनाया गया है। गठित टीम द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधि टीकाकरण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।