नई दिल्ली। बड़ी खबर बोलीविया की राजधानी ला पाज से सामने आई है, जहां नोटों से भरा एक प्लेन क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे के बाद कोहराम मच गया है। जब सैनिक मलबे को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे थे, तो स्थानीय लोग बिखरे हुए बैंक नोटों को लेने के लिए दौड़ने लगे। नोट लूटने का वीडियो भी सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोलिवियन एयर फोर्स के हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट में नए प्रिंटेड बैंक नोट थे, ला पाज के पास एल ऑल्टो में एक बिजी एवेन्यू पर क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए हैं।
ये हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है, मिलिट्री एयरक्राफ्ट नीचे गिरा तो गाड़ियों से टकरा गया, जिसकी वजह से और ज्यादा नुकसान हुआ।
वीडियो में दिख रहा है एयरक्राफ्ट सड़क पर बुरी तरह से डैमेज है और उसकी चपेट में आकर कई कारें बुरी तरह से टूट गईं।
सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर लोग मलबे के चारों ओर जमा हो गए और जमीन पर बिखरे नोट इकट्ठा करने लगे।
मौके पर मौजूद लोकल अधिकारियों को भीड़ को हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। क्रैश के बाद एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। हादसे के बाद विमान में आग भी लग गई थी, हालांकि हालात को तुरंत काबू में कर लिया गया।
हादसे को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि पैसे ले जा रहा एक कार्गो प्लेन बोलीविया की राजधानी के पास क्रैश हो गया। इससे हाईवे पर करीब एक दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, जमीन पर नोट बिखर गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
वहीं फायर चीफ पावेल टोवर ने कई लोगों के मरने और घायल होने की पुष्टि की, लेकिन यह नहीं बताया कि पीड़ित एयरक्राफ्ट में थे या क्रैश के दौरान टकराई गाड़ियों के अंदर थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


