Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 27 मई, 2023

मेष

इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। थकान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी को सन्तुष्ट करने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष

व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन

भाग्य मनोनुकूल रहेगा। समय पर कार्य सम्पन्न होंगे। कुछ समय खुद के लिए भी बि‍ताएं। इससे शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क

सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों के सामने यशोगाथा रहेगी। कोई कर्मचारी साथी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह

ऊर्जा भरपूर साथ देगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

मनोबल बढ़ेगा। शत्रु पक्ष परास्त होंगे, लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पड़ेगी। कोई भी व्यापारिक नया काम नहीं शुरू करें तो सही होगा। स्थिति अधिक साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला

आध्यात्मिक कार्यो में रुचि और बढ़ेगी। अधिकतर समय धार्मिक और सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक

अधिकतर समय व्यस्त रहेंगे। कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि रूचि धर्म कर्म में कम नहीं हो। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु

किस्मत साथ है। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और राजनीतिक संपर्क बहुत लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर

मन की सुने और खुश रहें। कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें। सफलता मिलेगी। सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थी शिक्षा के प्रति ध्यान केंद्रित करें। कोई उपलब्धि हासिल होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ

सकारात्मक सोच ऊंचाइयों तक ले जाएगी। अपना पूर्ण ध्यान कार्यस्थल पर केंद्रित रखें। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें, क्योंकि ऐसा करने से वहां भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन

शान्तिपूर्ण तरीके से समय बिता पाएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *