लखनऊ। शादीशुदा व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड को मॉल में शॉपिंग करा रहा था। इसकी सूचना उसकी पत्नी को मिली। सूचना मिलते ही वह मॉल में आ गई। उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह मामला सोनभद्र के सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल का है। एक शादीशुदा पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था। तभी उसकी पत्नी अचानक वहीं पहुंच गई।
पत्नी ने जैसे ही उन्हें एकसाथ देखा, वह गुस्से में तमतमाई और सीधे दोनों पर कार्रवाई कर दी। पत्नी ने पहले गर्लफ्रेंड के बाल नोचे और उसके साथ जमकर मारपीट की।
दोनों महिलाओं के बीच लंबी हाथापाई और भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें एक महिला ने दूसरी को दांत से काटा भी बताया जा रहा है।
यह सब मॉल के बीचोबीच हुआ, जिससे मॉल में अफरा-तफरी और तनावपूर्ण माहौल भी बन गया। भिड़ंत शुरू होने के बाद पति मौके से भाग गया और वह अपने आप को वहां से अलग कर लिया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मौजूद लोग भी मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं।
घटना के बाद मॉल की सुरक्षा टीम भी मौके पर आई। दोनों महिलाओं को अलग कर स्थिति को शांत किया गया।
यहां देखें वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


