रांची। झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के मतदान के अवसर पर संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में मतदान की निर्धारित तिथि 23 फरवरी, 2026 छुट्टी रहेगी। इस दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इनके कर्मियों को वेतन भी मिलेगा। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने 13 फरवरी को जारी कर दिया।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव के दिन 23 फरवरी को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय / सार्वजनिक प्रतिष्ठान उक्त दिन को बंद रहेंगे।
अधिसूचना के अनुसार मतदान के दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार डेली वेजेज, कैजुअल वर्कर को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि कभी-कभी ऐसी भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है कि कोई व्यक्ति सामान्य तौर पर नगर निकाय क्षेत्र में निवास करता हो और उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता भी हो, परन्तु वह नगर निकाय क्षेत्र के बाहर के औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत हो या अपनी सेवाएं दे रहा हो। उसे भी मतदान के दिन नियोक्ता द्वारा सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त वैसे कामगार जो कैजुअल वर्कर के रूप में निर्वाचन क्षेत्र से बाहर के संस्थान, प्रतिष्ठान आदि में कार्यरत हैं। यदि वे उक्त निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता है, तो उन्हें भी सवैतनिक अवकाश की मंजूरी दी जाएगी। उक्त निर्देश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


