बर्लिन पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। कांके रोड स्थित बर्लिन पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के अध्यक्ष (रांची जिला ग्रामीण पूर्वी क्षेत्र) विनय कुमार महतो थे। उन्होंने कहा कि स्कूल में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का विकास होता है।

विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से कहा कि अनुशासन, समर्पण व प्रतिबद्धता के माध्यम से ही शिक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, सुनील फकीरा कच्छप, सुरेश लकड़ा सहित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन किया।

वार्षिक खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व विद्यालय के चेयरमैन डॉ. बिरसा उरांव, निदेशक राहुल देव उरांव व मनोज उरांव ने अतिथियों का स्वागत किया।

वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक, देशभक्ति, लोकनृत्य, समूह-गान और अन्य रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और अनुशासन ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह, धनंजय, अरविंद कुमार सिंह, मनीष शर्मा, शमा एजाज, ऋतु कुमारी, अजय तिग्गा, राहुल कुमार, चित्रा कुमारी, अमिता खाखा, रेखा कुमारी, रेशमा परवीन, दर्पण कुमारी, नैन्सी अग्रवाल, सुगंधा कुमारी, आनंद नायक, सबिता रुंडा सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *