कड़ी सुरक्षा के बीच लोहरदगा में निकला विजय जुलूस

झारखंड राजनीति
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल उरांव की जीत के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के साथ मिशन चौक स्थित अग्रसेन भवन से निकल कर अपर बाजार, बड़ा तालाब, अमला टोली, होते हुवे पावरगंज चौक पहुंचा।

पावरगंज में जीते अनिल उरांव ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विजय यात्रा साइडिंग बस स्टैंड होते हुए मैना बगीचा पहुंची।

ज्ञात हो कि अनिल उरांव की जीत से जिले के समर्थकों में काफी खुशी एवं उत्साह देखा गया।

उत्साहित समर्थकों में भाजपाई के साथ भारी संख्या में सरना आदिवासी समुदाय के महिला-पुरुष में शामिल थे। लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए लोगों का आभार जताया।

जुलूस के दौरान अनिल उरांव ने सभी नगरवासियों का अभिवादन किया। कहा कि लोहरदगा की सरना सनातनी जनता ने मुझे खूब प्यार और आशीर्वाद दिया है। मै लोहरदगावासियों का जीवन भर ऋणी रहूंगा। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त स्वच्छ, विकसित नगर और लोहरदगा शहर को मॉडल शहर बनाने की बात कही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *