Jharkhand Weather

jharkhand : आज देर रात इन जिलों में बदलेगा मौसम, कल यहां असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में आज देर रात मौसम बदल जाएगा। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। रांची स्थित मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। फिर 16 फरवरी से मौसम में बदलाव होने के संकेत मिले हैं। यह जानकारी मौसम केंद्र ने 9 फरवरी को दी।

आज इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक 9 फरवरी को राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी होगा। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

कल इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक 10 फरवरी को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और मध्‍य भागों में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।