छपरा जंक्शन समेत बिहार के स्टेशनों के पुनर्विकास पर संसद में सांसद रूडी ने उठाया मुद्दा
• अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छपरा सहित बिहार के 98 स्टेशन
• छपरा, सोनपुर, दिघवारा, एकमा और मशरख स्टेशनों पर कार्य प्रगति पर
• यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण पर विशेष जोर
छपरा। सारण सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी द्वारा लोकसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।
रेल मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में बिहार के चार रेलवे जोनों के लिए ₹1,828 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिसमें से दिसंबर 2025 तक ₹1,451 करोड़ व्यय हो चुके हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिहार के 98 स्टेशन चयनित हैं, जिनमें सारण जिले के छपरा जंक्शन, सोनपुर, दिघवारा, एकमा और मशरख स्टेशन शामिल हैं।
मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि छपरा जंक्शन पर प्रतीक्षालय, शौचालय, प्लेटफॉर्म शेल्टर, ऊपरी पैदल पुल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, इलेक्ट्रॉनिक सूचना बोर्ड, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म विस्तार एवं सतह सुधार जैसे कई कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
साथ ही दूसरे प्रवेश द्वार के विकास, पार्सल कार्यालय व गोदाम उन्नयन तथा यंत्रीकृत लॉन्ड्री क्षमता विस्तार के कार्य प्रगति पर हैं।
सदन के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत में सांसद श्री रूडी ने बताया कि छपरा रेल व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडल की कुल आय ₹1,321.99 करोड़ रही, जिसमें लगभग 38 प्रतिशत (₹502.36 करोड़) माल यातायात से तथा 55 प्रतिशत (₹727.09 करोड़) यात्री यातायात से प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि स्टेशन पुनर्विकास से न केवल यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि सारण जिले की आर्थिक गतिविधियों और रेलवे राजस्व में भी निरंतर प्रयास वृद्धि होगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


