रांची। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर। रांची स्थित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 की प्रकिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक) के लिए आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक है।
योग्य अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक एवं सही रूप से भरें।
भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चिकित्सीय मानक एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ही अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


