रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गुरुवार को अमीन गणेश महतो को 8 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह रिपोर्ट और नक्शा जारी करने के लिए घूस मांग रहा था।
वर्ष 2026 में एसीबी रांची का पांचवां ट्रैप केस है। लोवाडीह निवासी वासुदेव महतो (65 वर्ष) ने एसीबी में इस बाबत लिखित आवेदन दिया था। शिकायर्ता ने कहा था कि सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो जमीन की नापी रिपोर्ट और नक्शा तैयार करने के लिए घूस की मांग कर रहे हैं।
शिकायत के मुताबिक, संबंधित जमीन की नापी के लिए 16 दिसंबर, 2025 को ऑनलाइन आवेदन दिया गया था। अमीन ने 10 फरवरी, 2026 को जमीन की मापी। रिपोर्ट और नक्शा जारी करने के लिए लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी।
एसीबी ने शिकायत का शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन कर 19 फरवरी, 2026 को कार्रवाई की गई। जैसे ही आरोपी अमीन ने 8,000 रुपये रिश्वत ली, टीम ने उसे अंचल कार्यालय सिल्ली से रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस मामले में थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


