बंशीधर नगर पहुंचे पलामू डीआईजी किशोर कौशल

झारखंड
Spread the love

एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल शनिवार को बंशीधर नगर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

श्री किशोर ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पुलिसिया व्यवस्थाओं का बारीकी से जानकारी ली। वहीं विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे पुलिस कार्यों की सूक्ष्मता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की दिशा में पूरी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करें। प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। अपराधियों के विरुद्ध कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

श्री किेशोर ने यह भी कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। पुलिस को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह रहते हुए आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना होगा। बैठक के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK