सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ निकाली गई प्रभात फेरी

झारखंड
Spread the love

  • सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपकरणों के बारे में बताया गया

संजय यादव

देवघर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में आर. मित्रा जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत विविध जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) लक्ष्मण प्रसाद, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर और विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार पंकज कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत “सेफ्टी सेटअप डे” के तहत सड़क सुरक्षा से संबंधित काउंसलिंग, सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपकरणों की जानकारी एवं मरम्मत कार्यों का संदेश और प्रभात फेरी सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं।

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नेक नागरिक योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक व तेज गति से वाहन चलाने के दुष्परिणाम, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व की जानकारी दी गई।

विचलित ड्राइविंग के खतरे, इंडिकेटर के सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग के जानलेवा परिणाम, हेडलाइट के शिष्टाचारपूर्ण उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने के गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाली हानियां और “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, प्रथम रजवाड़ा, सुभाष तिग्गा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, प्रधान लिपिक त्रिलोक नाथ मिश्रा, यातायात प्रभारी संजय कुमार, फील्ड मैनेजर रामसागर चौधरी सहित आर. मित्रा विद्यालय के सभी शिक्षकगणों भी मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *