Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले कई दिनों से चल रहे शीतलहर से राहत मिली है। हालांकि सर्दी से अभी भी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। इस बीच अगले 2 दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 21 जनवरी, 2026 को दी है।
तापमान में होगी गिरावट
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
कोहरा छाया रहेगा
मौसम केंद्र के अनुसार 22 से 27 जनवरी तक सुबह में कहीं-कहीं कोहरा/कुहासा छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
सतर्कता अब भी बरतें
सुबह और शाम अब भी ठंड है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों से सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


