Jharkhand Weather : दो दिन होगी बारिश, इन जिलों में होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इसकी वजह से सर्दी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में राज्‍य में दो दिन बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 29 जनवरी, 2026 को दी है।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट हो सकती है। फिर अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

मौसम शुष्‍क रहेगा

मौसम केंद्र के अनुसार 30 जनवरी से 2 फरवरी तक सुबह में कहीं-कहीं कोहरा/कुहासा छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। 3 और 4 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे।

यहां बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 3 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में कहीं-कहीं हल्‍के से बहुत हल्‍के दर्जे की बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 4 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश हो सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *