Jharkhand: भाजपा ने की नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। आज (शुक्रवार) भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत झारखंड के 23 सांगठनिक जिलों के नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी।

यह सूची प्रदेश चुनाव अधिकारी, महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा द्वारा अधिकृत रूप से जारी की गई।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों में प्रदेश द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई है, जबकि शेष जिलों में चुनाव प्रक्रिया जारी है और जल्द ही वहां भी घोषणा की जाएगी।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व की शुरुआत की गई थी। प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद मंडल एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसी क्रम में आज 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन पूरा किया गया है। भाजपा ने इस बार संगठन में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया है।

घोषित 23 जिलाध्यक्षों में 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 1 अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से हैं। इसके अलावा 8 जिलाध्यक्षों को दोबारा निर्वाचित किया गया है।

प्रदेश संगठन की मजबूती के लिए पार्टी ने कई सांगठनिक बदलाव भी किए हैं। रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी, वहीं चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण को अलग-अलग नए सांगठनिक जिलों के रूप में गठित किया गया है।

डॉ. वर्मा ने बताया कि जिन जिलों में जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, उनमें दुमका से रूपेश मंडल, पाकुड़ से सरिता मुर्मू, जामताड़ा से सुमित शरण, देवघर से सचिन रवानी, गोड्डा से लक्ष्मी चक्रवर्ती, साहेबगंज से गौतम यादव, धनबाद (ग्रामीण) से मोहन कुंभकार, धनबाद (महानगर) से श्रवण राय, गिरिडीह (महानगर) से रंजीत कुमार राय, गिरिडीह (ग्रामीण) से महेंद्र वर्मा, हजारीबाग से विवेकानंद सिंह, चतरा से रामदेव भोक्ता, रामगढ़ से संजीव कुमार, रांची (महानगर) से वरुण साहू, रांची (पूर्वी) से विनय महतो धीरज, रांची (पश्चिमी) से नरेंद्र सिंह, गुमला से सागर उरांव, सिमडेगा से दीपक पुरी, पलामू से अमित तिवारी, लातेहार से बंशी यादव, चाईबासा से गीता बालमुचू, चक्रधरपुर से दीपक पासवान और सरायकेला-खरसावां से हरे कृष्ण प्रधान जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *