अमृत महोत्‍सव पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगा रांची विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ की ऑनलाइन बैठक संघ के अध्यक्ष डॉ प्रीतम कुमार की अध्यक्षता में 3 जुलाई, 2022 को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से देश के स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में डॉ सुदेश कुमार साहू, डॉ राजकुमार शर्मा,डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता, डॉ गुरुचरण साहू, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ राज श्रीवास्तव, डॉ सोनी तिवारी, डॉ राजेश कुमार, डॉ अभिषेक कुमार गुप्ता, डॉ रामकेश पाण्डेय, डॉ हेमंत कुमार सहित अन्‍य प्राध्यापक शामिल हुए। बैठक का संचालन महामंत्री डॉ ज्योति प्रकाश ने किया।

ये निर्णय लिये गये

1. देश के स्वतंत्रता में झारखंड के वीर योद्धाओं के महत्वपूर्ण योगदान विषय पर आरयू के 30 महाविद्यालयों (14-अंगीभूत, 16-सम्बद्ध) में एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन जुलाई एवं अगस्त महीने में आयोजित किए जाएंगे। व्याख्यानमाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को झारखंड के महान योद्धाओं के बारे में बताया जाएगा।

2. सितंबर में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को लेकर 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें रांची विश्वविद्यालय के साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक शामिल होंगे।

3. सभी कार्यक्रमों को सफल संचालन के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई।

संयोजक

डॉ राजकुमार शर्मा (विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग, आरयू)

सह संयोजक

डॉ सुनीता कुमारी (रांची महिला महाविद्यालय, रांची)

डॉ सोनी तिवारी (विश्वविद्यालय  जंतु विज्ञान विभाग, आरयू)

डॉ राज श्रीवास्तव (संजय गांधी मेमोरियल महाविद्यालय, पंडरा)

डॉ शशिशेखर दास (मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची)

सदस्य

डॉ गुरुचरण साहू (विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग, आरयू)

डॉ अनुराधा कुमारी (पटेल बीएड कॉलेज, लोधमा, खूंटी)

डॉ मीरा कुमारी (बीएस कॉलेज, लोहरदगा)

डॉ राजेश कुमार (जेएन कॉलेज, धुर्वा)

डॉ भारती द्विवेदी (विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग, आरयू)

डॉ बैद्यनाथ कुमार (मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची)

4. महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के व्याख्यानमाला के टॉपिक का निर्धारण आयोजन समिति द्वारा 5 जुलाई, 2022 तक कर ली जाएगी। प्रत्येक कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक-एक प्रभारी की नियुक्ति की गई।