शपथ पत्र लेकर सहायक आचार्यों का वेतन भुगतान करें विभाग

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्य में नवनियुक्त सहायक आचार्यों की नियुक्ति के तीन महीने बीत जाने के बाद भी इन्हें वेतन भुगतान नहीं हो सका है। नियुक्ति के बाद ही इन नवनियुक्त शिक्षक अपने शैक्षणिक प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए आवश्यक ड्राफ्ट आदि बोर्ड को भेज चुके है, लेकिन प्रक्रियागत विलंब के कारण अब तक जांच लंबित है।

इधर नवनियुक्त शिक्षक वेतन के अभाव में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। शिक्षकों को अपने पदस्थापन के आस पास भाड़े के घर में आवासन सहित अन्य खर्चों की मासिक आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव और प्राथमिक शिक्षा निदेशक से पत्र के माध्यम से मांग की है कि इन नवनियुक्त शिक्षकों से प्रमाण पत्रों की सत्यता से संबंधित शपथ पत्र लेकर तत्काल वेतन भुगतान का आदेश निर्गत किया जाए।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संगठन मंत्री असदुल्लाह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सलीम सहाय तिग्गा आदि ने कहा है कि पूर्व की नियुक्तियों में भी इस प्रकार से शपथ पत्र लेकर नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान आदेश दिया गया है। इसी अनुरूप सहायक आचार्यों का वेतन भुगतान आदेश निर्गत किया जाना आवश्यक है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK