पिठोरिया। आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट, मनातू ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुरेठा गांव में फागुना भोकता के दशकर्म में सहयोग के तौर पर 50 किलो चावल एवं 20 किलो आटा दिया। अध्यक्ष अनुप कुमार महतो ने कहा कि आज से कुछ वर्षों पहले जब सरकारी स्कूल खोलने के लिए जमीन नहीं मिल रहा था, तब फागुना भोकता ने अपनी निजी जमीन दान कर दी थी।
फागुना भोकता के घरवाले अत्यंत गरीब हैं। उनके परिवार को मदद की जरूरत थी। इसलिए ट्रस्ट के द्वारा इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को सहयोग किया गया। अध्यक्ष अनुप ने बीते 21 जनवरी को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया।
ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन महतो बल्लू ने कहा कि राजधानी में सटे रहने के बावजूद मुरेठा गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इसे ध्यान में रखते हुए बीते 21 जनवरी को भी इस गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर उत्क्रमित विद्यालय मुरेठा के सभी विद्यार्थी, पारा शिक्षक इन्द्राणी महतो एवं कैलाश महतो उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


