रांची। युवा नेता शशि पन्ना को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। ए.आई.सी.सी. के महासचिव सह सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इसकी सूचना दी है।
श्री पन्ना झारखंड के एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और युवा आदिवासी अधिकारों के मुखर स्वर रहे हैं। वर्षों से वे आदिवासी समुदाय के संवैधानिक संरक्षण, वन अधिकार, भूमि अधिकार तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर गहनता से कार्य करते रहे हैं।
श्री पन्ना ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के संयोजक के राजू, ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन विक्रांत भूरिया को जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


