रांची। इस समय बड़ी खबर आ रही है, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मैक्सीजोन के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही चंद्रभूषण सिंह को पूछताछ के लिए पांच दिनों के रिमांड पर लिया। दोनों पति-पत्नी पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से जेल में थे।
ईडी ने मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले की जांच के दौरान चार दिसंबर 2025 को दूसरे चरण की छापेमारी की थी। इसमें चंद्रभूषण सिंह द्वारा 300 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए थे।
छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर आगे की जांच के लिए ईडी ने चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से दोनों बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है। इन दोनों पर कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों से 500-600 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।
इन दोनों अभियुक्तों ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक में मैक्सीजोन का कार्यालय खोला और ठगी के बाद फरार हो गए।
फरार होने के बाद चंद्रभूषण सिंह ने अपना नाम बदल कर दीपक सिंह कर लिया था। बता दें कि ईडी ने मैक्सीजोन के खिलाफ जमशेदपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉंड्रिंग के मामले की जांच शुरू की है।
दूसरे चरण की छापेमारी के बाद ईडी ने चंद्रभूषण सिंह को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया था। न्यायालय ने सुनवाई के बाद चंद्रभूषण सिंह को पूछताछ के लिए पांच दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


