रांची। रविवार की शाम 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचीं।राष्ट्रपति की आगवानी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने की।
इसके बाद वे सीधे लोकभवन पहुंचीं, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति 30 दिसंबर तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जमशेदपुर और गुमला में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर लोकभवन में व्यापक तैयारियां की गई हैं। पूरे परिसर को पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जानें 29 दिसंबर का कार्यक्रम
– सुबह 9.45 बजे रांची से जमशेदपुर पहुंचेंगी।
– दिशोम जाहेर स्थान में पूजा-अर्चना और पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।
– ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।
– एनआईटी जमशेदपुर में 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।
– शाम 4.30 बजे रांची लौटेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
जानें 30 दिसंबर का कार्यक्रम
– सुबह 9.45 बजे रांची से जसपुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना होंगी।
– गुमला के रायडीह प्रखंड में कार्तिक जतरा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
– केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे।
– अपराह्न 2.45 बजे रांची पहुंचेंगी और दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
जानें सुरक्षा व्यवस्था का हाल
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक और बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक तक 200 मीटर के दायरे को नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है। 28 दिसंबर की सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर की रात 10 बजे तक ड्रोन या किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


