अब झारखंड में ही होगा 21 गंभीर बीमारियों का इलाज, आपको करना होगा ये छोटा सा काम

सेहत झारखंड
Spread the love

रांची। आप झारखंड में रहते हैं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 21 गंभीर बीमारियों का उपचार झारखंड में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके बाद मरीजों को इलाज के लिए अब दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई।

इसमें निर्णय लिया गया कि रिम्स रांची, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल धनबाद, सदर अस्पताल रांची और एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा विकसित की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि इन चार सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ राज्य के चार बड़े निजी अस्पतालों में भी गंभीर बीमारियों का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए आवश्यक संसाधन, तकनीक और विशेषज्ञ सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। विभिन्न रोगों के उपचार के लिए पैकेज का निर्धारण भी कर लिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी 21 गंभीर बीमारियों का इलाज मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत तय पैकेज के अनुसार मरीजों को उपचार सुविधा मिलेगी, जिससे आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। बैठक में सिकल सेल एनीमिया के उपचार को लेकर भी विशेष निर्णय लिया गया।

अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल रांची में सिकल सेल एनीमिया के लिए उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसके तहत सदर अस्पताल का सीएमसी वेल्लोर के साथ एमओयू किया जाएगा, जिससे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा रांची में ही मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK