मेडिकल समिट में शामिल नहीं हो सके झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, ये वजह आई सामने

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड समेत देश भर चल रही शीतलहरी, घने कोहरे और स्मॉग ने सड़क से लेकर हवाई मार्ग तक की रफ्तार धीमी कर दी है।

दिल्ली में अत्यधिक वायु प्रदूषण, घने कोहरे और स्मॉग के कारण रांची से दिल्ली जाने वाली कई फ्लाइटें कैंसिल हो गईं हैं।

इस कारण झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, खाद आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड मेडिकल समिट में शामिल नहीं हो सके।

इस वर्ल्ड मेडिकल समिट में 107 देशों से स्वास्थ्य मंत्री, डॉक्टर, विशेषज्ञ और मेडिकल एक्सपर्ट भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होने वाले हैं।

डॉ. इरफान अंसारी भी इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम और दृश्यता में कमी के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK