झारखंड राजभवन का बदला नाम, जानें किसके आदेश से हुआ बदलाव, कब से होगा लागू

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची और उप राजधानी दुमका स्थित राजभवन का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा। इसका आदेश राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितीन मदन कुलकर्णी ने 3 दिसंबर, 2025 को जारी किया।

यह बादला भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पत्र (संख्या-7/10/2025 (Part)-M&G, दिनांक 25 नवंबर, 2025 और झारखंड के राज्यपाल की स्वीकृति के आलोक में किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि रांची और दुमका स्थित “राजभवन” का नाम अधिकारिक रूप से “लोक भवन” किया जाता है। समस्त आधिकारिक प्रयोजनार्थ राजभवन झारखंड (Raj Bhavan, Jharkhand) को अब से लोक भवन, झारखंड (Lok Bhavan, Jharkhand) किया जाता है।

नाम बदलने वाली यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यानी 3 दिसंबर, 2025 से ही राजभवन का नाम बदल गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *