Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 20 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत और सही तरीके से किये जाने वाले काम से लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी प्रिय से दिल की बात कह सकेंगे।

वृष

निजी और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाना पड़ेगा। इससे राहत महसूस होगी। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा। प्रिय इनकम बढ़ाने का कोई तरीका बता सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी।

मिथुन

किसी बात पर बहुत सोच विचार करेंगे। व्यापार में नुकसान होने की आशंका बन रही है। इस ओर थोड़ा ध्यान दें। नौकरी करने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़िया होगा।

कर्क

व्यापार मजबूत रहेगा। कोई नया आईडिया अपने व्यापार में लगाएंगे। इनकम अच्छी रहेगी। उससे सुख संसाधनों पर भी खर्च करेंगे। मनोरंजन में वक्त बिताएंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

सिंह

जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रिय से किसी बात को लेकर मन खट्टा हो सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

कन्या

सेहत की चिंता रहेगी। शाम तक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। इनकम अच्छी रहेगी, लेकिन संतान को लेकर कुछ परेशानी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में काफी मेहनत करेंगे। अच्छा फल भी मिलेगा।

तुला

अपने दिल की सुनें। किसी भी इच्छा को दबाने की कोशिश नहीं करें। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खर्चे थोड़े रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। मकान को तोड़कर फिर से बनाने का विचार बना सकते हैं।

वृश्चिक

भविष्य को ध्यान में रखकर कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी, जिससे किसी एक स्थान पर टिक कर बैठने की बजाय कई कामों को एक साथ करना चाहेंगे। परिवार में शांति रहेगी।

धनु

दिन बढ़िया रहेगा। जरूरी काम से जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधिक प्रयास करेंगे, जिससे काम को लोगों के सामने ला सकें। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति का समय रहेगा।

मकर

दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। समय व्यर्थ की बातों में नहीं गवाएं। जीवन की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। इनकम भी अच्छी रहेगी।

कुंभ

खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन आशंकित रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी। इसलिए बोझ महसूस हो सकता है। कुछ नया प्रयास करेंगे, जिससे अपनी इनकम को बढ़ा सकें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। सेहत का ख्‍याल रखें।

मीन

इनकम सामान्य रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए मेडिटेशन करें। काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। बॉस से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)