नई दिल्ली। दिवाली से पहले ही धनवर्षा से सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गयी। महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।
अब एक और भत्ता बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। जानकारी के अनुसार डीए में बढ़ोतरी के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी वृद्धि की घोषणा हो सकती है।
दरअसल महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ एचआरए में भी संशोधन की उम्मीद है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता को 4% बढ़ाया गया है। यानी इस महीने से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
साथ ही जल्द एचआरए बढ़ोतरी की भी घोषणा की जा सकती है। इससे पहले एचआरए को पिछले साल जुलाई में बढ़ाया गया था। आइए देखते हैं सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है।
बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है, वह X श्रेणी में आते हैं। 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहर Y कैटेगरी में आते हैं। वहीं 5 लाख से कम आबादी वाले शहर Z श्रेणी में आते हैं।
कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है। जहां वे काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक X कैटेगरी के शहरों में रहने या काम करने वाले कर्मचारियों के एचआरए में 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
फिलहाल इन शहरों में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके बेसिक सैलरी का 27% HRA मिलता है। वाई श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
फिलहाल इन कर्मचारियों को 18 से 20 फीसदी एचआरए मिल रहा है। Z कैटेगरी के शहरों के लिए 1 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है।