आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

31 अक्‍टूबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी दिन के 02.27 बजे तक। नक्षत्र- मघा दिन के 01.17 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 11.22 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.37 बजे। राहुकाल- शाम के 04.14 से 05.37 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो)  आपकी अपने परिवार के किसी सदस्य से झड़प हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। साझेदारी में व्यवसाय को करने का सोचा है, तो आज उसे करने के लिए दिन उत्तम है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए आज आपको अपने भाइयों के सहयोग की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। परिवार में कोई मतभेद हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आपका अपने सहयोगियों से कोई विवाद सकता है। मामला बढ़कर कानूनी भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 31 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके लिए उत्तम सफलतादायक रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए भी कुछ नए रास्ते बनाएंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहे लोगों को आज कोई सेवा से वंचित होना पड़ सकता है। शत्रु आज आपके मित्र बनते नजर आएंगे, लेकिन संतान को धार्मिक कार्यों से जुड़े देख मन में प्रसन्नता होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। अपनी व्यवस्था व योजना को विरोधी के कारण देर से लागू करेंगे। इससे आपका लाभ कम होगा। आप धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने मन की रणनीति को दूसरों को बताएंगे, तो आपको हानि होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है, तो आज उसमें सुधार होगा। विद्यार्थियों को किसी मदद की आवश्यकता होगी। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) यदि आपको कोई शारीरिक या मानसिक रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्टों में वृद्धि होने के आसार हैं। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज बिल्कुल नहीं करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज सामाजिक रूप से आप अधिक सक्रिय होंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज किसी को भी धन उधार नहीं दें। अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन सतर्क रहने का है। यदि कोई निर्णय करना चाहते हैं तो उसके लिए बहुत सोच-विचार करना पड़ेगा। भाइयों के साथ यदि आपके संबंधों में कुछ तनाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।