Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 10 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

नया काम या रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ से मन आनंदित होगा। कुछ नए संपर्क भी बनने वाले हैं। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी।

वृष

ग्रह-नक्षत्र आरंभिक संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी। आय-सम्पत्ति में वृदधि के लिए शुभ दिन है।

मिथुन

बुद्धि और चतुराई का लाभ विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

कर्क

वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी कारण से मन बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल नहीं करें।

सिंह

पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

कन्या

किसी बात को लेकर मन दुविधा में रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। किसी को उधार नहीं दें। दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है।

तुला

ग्रहों का अच्छा संयोग बना है। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा।

वृश्चिक

खर्च की अधिकता रहेगी। मन को संयमित रखें नहीं तो कुछ अनावश्यक खर्च हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्क रहें।

धनु

मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर या तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। काम-काम में रुचि रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति से मिलकर आनंदित होंगे।

मकर

दिन उत्साहवर्धक है। ऑनलाइन खरीदारी कर सकते है। घर में सुख के साधन बढेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुचि का काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। किसी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। दिन का आरंभ आध्यात्मिक चिंतन से हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। दिन मंगलकारी रहेगा।

मीन

जोखिम लेने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान से करें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। यात्रा की योजना हो सके तो टाल दें। वाहन सावधानी से चलाएं। मां दुर्गा की पूजा करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)