रांची। सरकारी कर्मचारियों को इस माह के वेतन का भुगतान 23 दिसंबर से होगा। इसे लेकर वित्त विभाग ने 19 दिसंबर को आदेश जारी कर दिया है। इसकी जानकारी विभाग की उप सचिव ज्योति कुमार झा ने संबंधितों को दी है।
जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक से प्राप्त अनुरोध के क्रम में क्रिसमस को दृष्टिपथ रखते हुए झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधानों के आलोक में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
निर्णय के अनुसार झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को माह दिसंबर, 2025 के मासिक वेतन का भुगतान 23 दिसंबरश् 2025 से किया जाय।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


