Jharkhand : नए साल पर कहीं जाना है तो जरूर पढ़े मौसम की ये खबर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। साल के पहले दिन कहीं जाना हो तो मौसम की यह खबर जरूर पढ़ लें। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म होने के बाद मौसम ने करवट बदला है। बादल छंट गये हैं। धूप निकल रही है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।

4 डिग्री तक गिरेगा पारा

रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।

यहां 8 सेसि तक संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी जिलों में न्‍यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है।

यहां 10 डिग्री उम्‍मीद

इसी तरह बोकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज जिलों का न्‍यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।